
हरिद्वार, 10 जून 2026 स्वतंत्र पत्रकार – पंडित दिव्यांश शर्मा, ब्यूरो न्यूज डेस्क भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण करने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, समर्पित जनसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, वैश्विक कूटनीति तथा जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है, जिसका श्रेय आपके दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक कार्यशैली को जाता है। श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने आगे कहा कि आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में भारत ने विकास और विरासत, आधुनिकता और संस्कृति तथा आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग के बीच संतुलन स्थापित करते हुए नए भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए हैं।श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि आपका यह गौरवपूर्ण कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, ऊर्जा और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित करता रहे। अंत में श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं देते हुए उद्घोष किया – जय बाबा केदार।



