
पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार
हरिद्वार, 8 अगस्त 2026। सावन के पावन माह में भक्ति और सेवा की भावना के साथ जगजीतपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शुभम वालिया के संयोजन में जगजीतपुर रोड स्थित संजय टावर पर विशाल शिव भंडारे का आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठान शुभम वालिया के स्वर्गीय पिता जी की स्मृति में स्थापित है। गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। संपूर्ण आयोजन वैदिक परंपरा और सात्विकता के साथ संपन्न हुआ। भक्तों के लिए शुद्ध भोजन, स्वच्छ पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई। सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। इस अवसर पर शुभम वालिया ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। शिव कृपा से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिव आराधना है। यह भंडारा इसी संकल्प के साथ प्रतिवर्ष किया जाता है कि हर शिवभक्त को सम्मान और प्रेम के साथ भोजन प्रसाद मिले।
उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जब हम भूखे को भोजन और प्यासे को जल देते हैं तो स्वयं भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भंडारे में संदीप चौधरी, सौरभ वालिया, अनिल मिश्रा, समीक मिश्रा, मन्नत वालिया, सुमित चौहान, अर्क शर्मा, रोहन वालिया, आकाश वालिया, अर्जुन, संदीप वालिया, बॉबी वालिया, सार्थक राज, शौर्य वालिया, शुभम मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, डॉ. अनुपम राठौर, सक्षम वालिया, विराज मिश्रा, सुनील गर्ग सहित क्षेत्र के अनेक भक्तगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।




