
पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार
देहरादून, 31 मई।
देहरादून: एसएसपी देहरादून के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सहसपुर पुलिस ने नकबजनी का खुलासा कर दिया है। 26 मई को शंकरपुर में घर का ताला तोड़कर 3 लाख की ज्वैलरी चुराने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के माल समेत दबोच लिया। बड़ी बात: गिरफ्तार रहमान, फैजान, शहबान नशे के आदी, पहले भी चोरी-तस्करी में जा चुके जेल। 30 मई की रात आम के बाग के पास से गिरफ्तारी, पूरी ज्वैलरी बरामद
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
नशे के लिए की थी चोरी, बेचने से पहले ही धरे गए। एसएसपी दून का बयान: नशे और अपराध का गठजोड़ तोड़ रहे हैं। अपराधियों पर एक्शन जारी रहेगा।





